J&K: पीडीपी मंत्रियों के एकतरफा फैसलों से भाजपा नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी मंत्रियों के एक तरफा फैसलों से भाजपा नाराज है। खासतौर से गेस्ट कंट्रोल आर्डर जारी करने से पहले खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली की ओर से भाजपा को विश्वास में न लिए जाने पर तल्खी और बढ़ गई है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट कंट्रोल आर्डर के मौजूदा प्रारूप से भाजपा खुश नहीं है। वह चाहती है कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी होने से पूर्व सभी हितधारकों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था।
गठबंधन सरकार में शामिल दोनों पार्टियों पीडीपी व भाजपा में भी इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए थी ताकि जन हित में जारी होने वाले किसी भी आदेश से किसी भी पक्ष की भावनाओं या रीति रिवाजों व भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
भाजपा आपसी सहमति से चाहती है फैसला
हालांकि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती उमरा पर जा चुकी हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व अब महबूबा के रियासत में लौटने के बाद ही इस मामले पर उनसे चर्चा करेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फकार की ओर से जारी गेस्ट कंट्रोल आर्डर को भाजपा ने एक तरफा फैसला बताते हुए अपना पक्ष सरकार के समक्ष रख दिया है।
भाजपा के मंत्रियों व विधायकों से पार्टी स्तर पर मामले पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा और उससे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी चाहती है कि किसी भी स्तर पर होने वाले फैसलों पर गठबंधन सहयोगी दोनों दलों पीडीपी व भाजपा दोनों की सहमति हो और एक तरफा फैसले न लिए जाएं।