भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कश्मीर दौरे की तैयारी, रवींद्र रैना ने दी ये जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने राष्ट्रीय नेताओं को कश्मीर में भाजपा नेताओं की सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी दी। इसके अलावा श्रीनगर मेयर चुनाव में भाजपा की भूमिका और सियासी गतिविधियों व पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर भी चर्चा की। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कश्मीर दौरे पर आ सकते हैं। भाजपा ने इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक तारीख तय नहीं है।
उधर, भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही अनुकूल समय पर चुनाव कराए जाएंगे। कश्मीर घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य
टैगोर हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि राजनीतिक विमर्श हो सकता है। यहां के नेता लोगों के बीच जाकर कहें कि हमें अनुच्छेद 370 वापस चाहिए। हम राजनीतिक बहस के विरोध में नहीं हैं लेकिन दृढ़ता से हम यह मानते हैं कि अनुच्छेद 370 एक रोड़ा था और हमने उसे हटा दिया।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
राजनीति करनी है तो उन्हें ट्वीट करने की बजाय लोगों के बीच जाना चाहिए- माधव
नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो उन्हें ट्वीट करने की बजाय लोगों के बीच जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा का गठन किया जाएगा। हालांकि, पहली प्राथमिकता कोरोना से जंग की है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से भाग गए पांच सौ लोग, फिर भागने वालों ने ही लगाए आरोप