फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP National President JP Nadda reached Jammu

जम्मू संभाग में नड्डा: जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए भाजपा तैयार, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली  

Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इसके बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा को रवाना हो गए। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda reached Jammu
JP Nadda in Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से नड्डा जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेता उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


माता रानी के दर्शन करने के बाद वह कटड़ा स्थित वेलकम होटल में दोपहर तीन से चार बजे तक नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे। नड्डा के स्वागत के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता जम्मू एयरपोर्ट से मांडा तक बाइकों पर तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार शामिल थे। इससे पहले रैना ने रविवार शाम को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह व उनकी टीम के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed