फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP MLAs submit letter to J&K Governor pledging support to PDP

पीडीपी-भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

Fri, 27 Feb 2015 10:07 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs submit letter to J&K Governor pledging support to PDP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद की शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात खत्म होने के बाद दोनों पार्टियों की ओर से राज्यपाल एनएन वोहरा के समक्ष गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया गया।

विज्ञापन


पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना हैं कि नई दिल्ली से ही पीडीपी की ओर से राज्यपाल को फैक्स भेजकर भाजपा के साथ गठबंधन की सूचना दी गई और सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक कविंद्र गुप्ता, सत पाल शर्मा, दिलीप सिंह परिहार और अब्दुल गनी कोहली ने दोपहर बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए पीडीपी को समर्थन का पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि  वह पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का न्योता दें।

मुफ्ती मंत्रिमंडल में 24 हो सकते हैं मंत्री

BJP MLAs submit letter to J&K Governor pledging support to PDP

रियासत में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में एक मार्र्च को बनने जा रही पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार में मुफ्ती के अलावा दो दर्जन मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है। पीडीपी और भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो पार्टियों के कोटे से 12-12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इनमें 12 मंत्री को कैबिनेट का दर्जा रहेगा और 12 राज्य मंत्री हो सकते हैं। यह दोनों पार्टियां अपने कोटे से निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री बना सकती है। भाजपा में डा. निर्मल सिंह, बाली भगत, सत शर्मा सीए, कविंद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, शाम चौधरी, लाल सिंह, अजय नंदा, राजीव जसरोटिया, अब्दुल गनी कोहली का नाम संभावित है।

इसके अलावा भाजपा अपने कोटे से उधमपुर से निर्दलीय पवन गुप्ता और पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद लोन को भी मंत्री बना सकती है।

पीडीपी में डा. हसीब द्राबू, नईम अख्तर, अब्दुल रहमान भट्ट (वीरी), अब्दुल हक खान, चौधरी जुल्फिकार अली, अल्ताफ बुखारी, मोहम्मद अशरफ मीर, अब्दुल रहीम राथर, सईद फारूक अंद्राबी, एजाज अहमद मीर, मुश्ताक अहमद शाह का नाम संभावितों की सूची में है। इसके अलावा झंस्कार से निर्दलीय सईद बाकिर रिजवी को पीडीपी मंत्री बना सकती है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

BJP MLAs submit letter to J&K Governor pledging support to PDP

रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में होगा। इसे दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव और राम लाल भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही रियासत के सांसदों के अलावा देशभर के प्रमुख नेता समारोह में शिरकत करेंगे।

पीडीपी की तरफ से पार्टी के पांच सांसदों जिसमें लोकसभा के तीन सांसद प्रदेश अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, मुज्जफर हुसेन बेग, तारिक हमीद करा के अलावा राज्य सभा के दो सांसदों नजीर अहमद लावे, फ्याज मीर व पीडीपी के राज्य स्तरीय नेता भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

वीआईपी हस्तियों के जमावड़े को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सभागार का दौरा कर हर चीजों का बारीकी से मुआयना किया। सीटिंग प्लान से लेकर हर छोटी मोटी बातों का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।

भाजपा-पीडीपी नेताओं के चेहरे खिले

BJP MLAs submit letter to J&K Governor pledging support to PDP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद की शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात खत्म होते ही भाजपा और पीडीपी नेताओं के चेहरे खिल गए। पार्टी मुख्यालयों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया।

भाजपा मुख्यालय कच्ची छावनी में गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविंद्र गुप्ता, जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत शर्मा सीए और जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश गुप्ता भी पहुंचे।

उनकी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी हुई और सरकार गठन पर आखिरी मुहर लगने से उनके चेहरे भी खिले दिखे। पीडीपी मुख्यालय गांधीनगर में भी सरकार गठन पर आखिरी मुहर लगने और पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होने पर खुशी साफ दिखी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि अब दोनों पार्टियों पर जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed