जिसे पाकिस्तान से प्यार, वह भारत छोड़ दे : रैणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेबाक बोल के लिए चर्चित नौशेरा से भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने बुधवार को कहा कि जिसे पाकिस्तान से प्यार है, उसे भारत छोड़कर चले जाना चाहिए।
विधानसभा के सेंट्रल हाल में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पत्रकारों से बातचीत में रैणा ने कहा कि विधानसभा के अंदर हो या बाहर, भाजपा राष्ट्र हित से कोई समझौता नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। अगर कोई मसला है, तो वह पाकिस्तान की ओर से चीन को दिए गए जम्मू कश्मीर के हिस्से को लेकर है।
किसी भी राष्ट्र विरोधी प्रस्ताव को पेश नहीं होने देंगे
उन्होंने कहा कि अफजल गुरु के अवशेष लौटाए जाने का प्रस्ताव हो या राष्ट्र हितों के खिलाफ अन्य कोई बात, भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और विधानसभा में राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रस्ताव को पेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अफजल के अवशेष लौटाए जाने के लिए इंजीनियर रशीद के अलावा कुछ पीडीपी विधायकों की भी सहमति के बारे में पूछे जाने पर रैणा ने कहा कि अब पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में है, ऐसे में दोनों दलों पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ कोई समझौता न करे।