फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP MLA Ravinder Raina beat Independent MLA Engineer Rashid up for hosting a beef party at MLA hostel

बीफ पार्टी देने वाले विधायक को BJP विधायक ने पीटा

Thu, 08 Oct 2015 04:14 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Ravinder Raina beat Independent MLA Engineer Rashid up for hosting a beef party at MLA hostel

बुधवार को एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी देने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को आज विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने पीटा। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद पर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के अंदर ही हमला कर दिया। इसके बाद सदन ने काफी देर तक अफरा-तफरी का महौल बना रहा।

विज्ञापन


भाजपा के लगातार विरोध के बाबजूद कल एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसका भाजपा के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया था। भाजपा विधायक रविन्द्र रैना ने निर्दलीय विधायक के खिलाफ कोठी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


वीरवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई वैसे ही भाजपा के विधायक सदन में राशिद के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के बाद निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीदने सदन से बॉयकाट कर दिया है। कांग्रेस तथा नेकां के विधायकों ने इस घटना के विरोध में सदन से बॉयकाट कर दिया है।

रैना मुझे जान से मारना चाहते हैं

BJP MLA Ravinder Raina beat Independent MLA Engineer Rashid up for hosting a beef party at MLA hostel

इस घटना के बाद इंजीनियर रशीद ने कहा कि रैना मेरे पास आकर मुझे मारने पीटने लगे। रैनी ने मुझे जान से मारना चाहते हैं। यह लोकतंत्र हैं हमें हर किसी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। हम चाहते हैं कि स्पीकर इस घटना के जिम्मेदार विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी विधायक रविंद्र रैना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

ये एक सवेंदनशील मुद्दा है। इस्लाम धर्म कहता है कि शराब पीना अपराध है तो क्या हम उन लोगों पर हमला कर देना चाह‌िए जो जो घरों में शराब पीते हैं।

कल हॉस्टल छोड़ भाग गए थे राश‌िद

BJP MLA Ravinder Raina beat Independent MLA Engineer Rashid up for hosting a beef party at MLA hostel

सूत्रों के मुताबिक वीरवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के आवास पर बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायकों को एमएलए होस्टल में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के बीफ पार्टी की मेजबानी करने की सूचना मिली।

भाजपा व‌िधायक रविंद्र रैणा को सूचना मिलते ही भाजपा के विधायक राजीव शर्मा, शक्ति परिहार, आर एस पठानिया, नीलम लंगेह और कुलदीप राज उनके साथ एमएलए होस्टल पहुंचे और वहां बीफ पार्टी को रुकवाया। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को भी ढूंढा लेकिन वह भाग चुके थे। भाजपा विधायकों और बीफ पार्टी में शामिल रहे निर्दलीय विधायक के कुछ समर्थको में धक्का-मुक्की भी हुई थी।

भाजपा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी की जितनी निंदा की जाए कम है। उनका कहना है कि साजिशन कानून व्यवस्था की स्थिति और माहौल को बिगाड़ने का षड्यंत्र किया गया है।

देखें पूरा वीडियो--->>>


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed