फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp mla meets ramlal in kashmir

दिल्ली हुई हमारी, अब कश्मीर की बारी

Thu, 28 Aug 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 28 Aug 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
bjp mla meets ramlal in kashmir

जम्मू-कश्मीर में आगामी चंद महीनों के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने कश्मीर पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके संगठन को मालूम है कि भाजपा का कश्मीर संभाग में जनाधार न के बराबर है। कश्मीर में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कवायद शुरू की।

विज्ञापन


देर शाम को भाजपा विधायकों से बैठक कर रामलाल से बैठक कर उनके विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। राम लाल ने कश्मीर इकाई के पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत बनाने का लक्ष्य लेकर काम करें।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली हुई हमारी है, अब जम्मू कश्मीर की बारी है, इस नारे को हकीकत में बदलने के लिए कैडर काम करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास को गति देने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो महीनों में छह केंद्रीय मंत्री जम्मू कश्मीर का दौरा इस दृष्टि से कर चुके हैं। खुद प्रधानमंत्री भी दो दफा राज्य में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed