{"_id":"201e7c5786a7a6ec36e4e1e50306c41d","slug":"bjp-minister-sukhnandan-kumar-choudhary-unfurl-tricolor-in-baramulla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार भाजपा नेता कश्मीर में फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार भाजपा नेता कश्मीर में फहराएंगे तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता कश्मीर में तिरंगा फहराएगा। इसका जिम्मा पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार निभाएंगे।
विज्ञापन
वह आज कश्मीर संभाग के बारामुला जिला हेडक्वार्टर पर तिरंगा फहराएंगे। राज्य में आतंकवाद के फैलने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता कश्मीर के श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन
हर बार 26 जनवरी या फिर 15 अगस्त को कश्मीर में तिरंगा फहराए जाने की आवाजें उठती थीं। कई बार इन नेताओं को सुरक्षा का हवाला देकर रोका जाता रहा तो कई बार कड़ी सुरक्षा के बाद तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
लेकिन पहली बार आतंकवाद से ग्रस्त बारामुला में किसी भी भाजपा के नेता द्वारा तिरंगा फहराए जाने का यह पहला मामला होगा। मंत्री के साथ तिरंगा फहराने के लिए जम्मू संभाग से बहुत से भाजपा कार्यकर्ता भी बारामुला पहुंच गए हैं।
मढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार के अलावा छह लोग बारामुला में तिरंगा फहराए जाने की रस्म के गवाह बनेंगे। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम इस रस्म को देखने के लिए बुधवार को रवाना हो गई थी।