{"_id":"dfef44904608139e4127b17d788c3730","slug":"bjp-membership-drive-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा और पीडीपी का विचारों का गठबंधन नहीं है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा और पीडीपी का विचारों का गठबंधन नहीं है'
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को श्रीनगर महासंपर्क अभियान शुरू किया। इसके साथ ही पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के डाटा को भी डिजिटलाइजेशन करने का अभियान शुरू किया गया। इस महासंपर्क अभियान के दौरान बताया गया कि पार्टी के साथ रियासत के हर जिले से अधिक से अधिक कार्यतकर्ताओं को जोड़ने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य के आईटी हेड जयदेव रजवाल ने कहा कि डाटा के डिजिटलाइजेशन से पार्टी कार्यकर्ताओं की सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी और वह भी पिन कोड के हिसाब से ताकि सभी के पास सही जानकारी रहे। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के डाटा को डिजिटलाइज करने का निर्णय तब लिया गया जब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चीन राजनीतिक दल को पीछे छोड़ दिया गया और सही राह दिखाने के साथ- साथ सभी रिकॉर्ड को ऑनलाइन रखने के लिए यह फैसला किया गया। भाजपा कश्मीर प्रभारी और एमएलसी रमेश अरोड़ा ने साफ कर दिया कि भाजपा और पीडीपी का विचारों का गठबंधन नहीं है, यह गठबंधन केवल सरकार चलाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
कॉमन इश्यू पर भी सहमति नहीं बनी तो अपना-अपना रास्ता दोनों के लिए है। भाजपा पैनी नजर रखकर काम कर रही है।