{"_id":"64162374f4f6a5ce140784a7","slug":"bjp-meeting-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-72232-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा कोर ग्रुप ने प्रदेश के हालात पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा कोर ग्रुप ने प्रदेश के हालात पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राजनीतिक हालात तथा प्रशासनिक निर्णयों से उत्पन्न स्थिति पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा की गई। संगठन की मजबूती के लिए घर-घर तथा बूथ स्तर तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में हुई पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में तय किया गया कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। कोई भी बूथ छूटा न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र व प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहे। इसके लिए पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को घर घर तक पहुंच बनानी होगी। बैठक में युवाओं के मसलों के साथ ही दैनिक वेतनभोगियों के मुद्दों को हल करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही संपत्ति कर लगाए जाने के फैसले से उत्पन्न स्थिति पर भी विचार किया गया। बैठक में सांसद जुगल किशोर शर्मा, डा. नरेंद्र सिंह, पार्टी महासचिव सुनील शर्मा, विबोध गुप्ता व डा. देवेंद्र मनियाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, अशोक कौल, देवेंद्र सिंह राणा, डॉ. द्राक्षां अंद्राबी मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मिले एलजी से
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के विकास तथा लोगों के कल्याण के मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही भारतीय बास्केट बॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय ने एलजी से मुलाकात कर युवाओं में खेल संस्कृति के विकास पर चर्चा की। पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने जनहित के विभिन्न मुद्दों पर बात की।