फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp list of candidates will be released next week

भाजपा उम्मीदवारों की सूची अगले सप्ताह संभव

Sat, 25 Oct 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
bjp list of candidates will be released next week

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में चुनाव के लिए तैयार है और एक सप्ताह के अंदर उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने दिवाली पर सियाचिन में सेना और श्रीनगर में बाढ़ पीड़ितों के साथ दिवाली मनाने और उनके लिए पैकेज जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री दिवाली जैसे पर्व पर बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा करने पहुंचे हों। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में राहत पैकेज की घोषणा भी की। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों लिए भी पैकेज जारी किया और बच्चों को किताबें आदि मुहैया करवाने और हर तरह की मदद का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ प्रभावित लोगों की मांगों के अलावा जम्मू में सीमांत लोगों को पाक गोलाबारी की वजह से पेश आ रही परेशानियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला का प्लाट मुहैया करवाने और आतंकवाद की तर्ज पर सीमांत लोगों को गोलाबारी में मौत होने पर पांच लाख की अनुदान सहायता देने की भी मांग की। इसी तरह घायलों को मिलने वाली अनुदान सहायता को बढ़ाने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर पहुंचने पर जिस तरीके से लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया, उससे साफ है कि कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना रहे हैं।


वहीं पार्टी प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि सियाचिन में सेना के जवानों का प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से दिवाली पर वहां पहुंचकर मनोबल बढ़ाया उससे सुरक्षाबलों में सकारात्मक संदेश गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed