{"_id":"56f57fcb4f1c1b207df14ea0","slug":"bjp-legislature-party-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी से विमर्श कर शपथ ग्रहण तिथि तय होगी : सत शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी से विमर्श कर शपथ ग्रहण तिथि तय होगी : सत शर्मा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और सांसद जुगल किशोर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेतृत्व के समक्ष पार्टी के कई विधायकों ने पीडीपी के साथ बराबरी के आधार पर गठबंधन सरकार बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्रालयों का बंटवारा बराबरी के आधार पर होना चाहिए, ताकि जम्मू संभाग के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में पीडीपी के साथ सरकार बनाने पर सहमति बन गई। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को भाजपा की तरफ से एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी ले लिया गया है।
भाजपा चाहती है कि राज्यपाल से मुलाकात से पूर्व भाजपा-पीडीपी नेता मिलें और सरकार गठन से पूर्व सभी मुद्दों पर चर्चा हो, ताकि रियासत में सरकार अच्छे तरीके से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पीडीपी नेताओं से चर्चा करने के बाद ही रियासत में शपथ ग्रहण की तिथि को तय किया जाएगा और इसके बाद ही दोनों पार्टियों के नेता एक साथ राज्यपाल से सरकार गठन के मामले पर मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों के सरकार गठन पर ऐन मौके पर दोनों दलों के बीच मंत्रालयों पर फंसे पेच के सवाल में शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रालयों में भाजपा इस बार कई अहम मंत्रालय जिसमें वित्त व गृह मंत्रालय चाहती है।
आज महबूबा-राम माधव की मुलाकात संभव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और पीडीपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के मध्य शनिवार को सरकार गठन पर बातचीत संभव है। पार्टी नेताओं की मानें तो दोनों पार्टियों के नेताओं के मध्य जरूरी बातचीत जारी है और बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंचने के बाद महबूबा और राम माधव की मुलाकात हो सकती है।