{"_id":"71876ffb4bd3da50e149b3954d97d113","slug":"bjp-leaders-took-stock-of-rally-venue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने रैलीस्थल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने रैलीस्थल का लिया जायजा
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कश्मीर इकाई पिछले कुछ दिनों से लगातार सात नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
रैली के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। साथ ही अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए भी जिला स्तर पर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
भाजपा के एमपी और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर शर्मा, एमएलसी रमेश अरोरा आदि भाजपा नेताओं ने श्रीनगर के जिला आयुक्त के साथ शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम का दौरा कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा भाजपा नेताओं द्वारा दिन भर बैठकों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रैली में 30 से 40 हजार की संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे।
भाजपा एमएलसी रमेश अरोरा ने कहा कि कश्मीर की जनता अमन और विकास की राह पर चलना चाहती है। आश्वासन दिया कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नक्शेकदम पर चलेगी।
हर मसले का समाधान इंसानियत के दायरे में रहकर किया जाएगा। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रीनगर में जगह-जगह पर बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि जितनी होर्डिंग मोदी की पिछली रैली के दौरान थी, उससे यह संख्या तीन गुना बढ़ गई है।