फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader ram madhav reached srinagar for mission 44

कश्मीर में अग्निपरीक्षा के लिए भाजपा ने शुरू की साधना

Thu, 04 Dec 2014 08:00 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
bjp leader ram madhav reached srinagar for mission 44
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन कश्मीर के लिए भाजपा ने साधना शुरू कर दी है। तीसरे और चौथे चरण के मतदान में कश्मीर की 32 सीटें नई सरकार के गठन में अहम भूमिका अदा करने वाली हैं। चौथे चरण में सांबा और विजयपुर दो सीटें जम्मू संभाग की हैं।
विज्ञापन


भाजपा के मिशन 44 प्लस का भविष्य निर्धारण भी कश्मीर की सीटों से ही होना है। लिहाजा भाजपा बाजी फतह करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। कश्मीर में खाता खोलने को बेताब भाजपा की मुहिम को गति देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में रैली करने वाले हैं। पीएम बनने के बाद श्रीनगर में मोदी की यह पहली रैली होगी। इसकी सफलता पर भाजपा का मिशन काफी हद तक निर्भर करता है। नतीजतन पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सफलता का परचम लहराने वाली आईटी टीम को कश्मीर में उतार दिया है। इसमें आईटी प्रोफेशनल्स के अलावा कई विशेषज्ञ भी शुमार हैं। टीम में लगभग दो सौ सदस्य हैं जो पूरी कश्मीर घाटी में सर्वे कर आलाकमान को सूचनाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर की सीटों पर भाजपा का अंकगणित

bjp leader ram madhav reached srinagar for mission 44

इसी टीम पर कश्मीर की सीटों पर भाजपा का अंकगणित सुलझाने की जिम्मेदारी भी है। टीम की रिपोर्ट प्रतिदिन अमित शाह को मिलती है और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। मोदी का थ्री डी रथ पहले से ही घाटी में भ्रमण कर रहा है।

भाजपा ने हाईटेक टीम के अलावा धार्मिक नेताओं की फौज को भी कश्मीर में उतारा है। जमात-ए-उलमा हिन्द के मौलाना सुहैब काशमी के नेतृत्व में 150 से अधिक मुस्लिम धार्मिक नेता घाटी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

राजस्थान और देश के दूसरे हिस्सों से भाजपा के मुस्लिम मोर्चा के नेताओं की फौज भी घाटी में भगवा लहराने की मुहिम के तहत घर-घर संपर्क कर रही है। इस पूरी फौज की पहली कोशिश प्रधानमंत्री मोदी की श्रीनगर रैली में लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने की है।

भाजपा आलाकमान का मानना है कि इससे पूरे देश और देश के बाहर भी कश्मीर में भाजपा के विस्तार का संदेश जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की कश्मीर नीति पर जनसैलाब की मुहर लग जाएगी।

मोदी की रैली की भीड़ जुटाने को राम माधव का डेरा

bjp leader ram madhav reached srinagar for mission 44

भाजपा महासचिव राम माधव ने रैली की सफलता के लिए श्रीनगर में डेरा डाल दिया है। एसपीजी के आईजी श्रीनिवासन और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ माधव ने एसके स्टेडियम में लोगों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

तीसरे और चौथे चरण में कश्मीर की 32 में से 20 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार खड़े किए हैं। अन्य सीटों पर छोटे दलों से तालमेल है। मिशन कश्मीर की सफलता के लिए कश्मीर से कुछ सीटें हासिल करना भाजपा के लिए जरूरी है। लिहाजा भाजपा चक्रव्यूह भेदने की कोशिश में जुट गई है।

डोरू से भाजपा प्रत्याशी बदला

भाजपा ने कश्मीर घाटी के डोरू विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले इस सीट से सोहेल मलिक को टिकट दिया गया था। अब उनकी जगह गुल अहमद मीर को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed