{"_id":"58ad1f534f1c1b4a55b24920","slug":"bjp-kashmir-unit-counselling-youths-against-stone-pelting-in-the-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र विरोधी तत्वों को जवाब देने की तैयारी, कश्मीर के युवाओं की काउंसिलिंग कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र विरोधी तत्वों को जवाब देने की तैयारी, कश्मीर के युवाओं की काउंसिलिंग कर रही भाजपा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में भाजपा की टीम
- फोटो : ANI
भाजपा की कश्मीर इकाई ने अब राष्ट्र विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए अब वह ग्रामीण इलाकों में युवाओं के साथ संपर्क कर काउंसिलिंग कर रही है ताकि वह गलत राह पर न पड़ें। भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार वह नहीं चाहते कि कश्मीर की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में रहे।
कश्मीर में पार्टी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसे ‘अवामी राबिता’ नाम दिया गया है। पार्टी के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की मुश्किलें सुनते हैं।
यह भी जिम्मेदारी है कि युवा देश विरोधी तत्वों के चंगुल में न फंसे। उन्हें इससे बचाने के लिए भी युवाओं की काउंसिलिंग कर रहे हैं जो पत्थरबाजी करते थे।

Trending Videos
सेना प्रमुख का बयान जनता के लिए सलाह
कश्मीरी युवक
- फोटो : ANI
जहांगीर ने बताया कि ऐसा ही एक प्रोग्राम गांदरबल जिले में किया गया। इसमें करीब 200 युवाओं ने भाग लिया। कहा कि वह नहीं चाहते कि 2-3 फीसदी अलगाववादी यहां के युवाओं को होस्टेज बनाएं।
उन्होेंन कहा कि सेना प्रमुख का बयान कश्मीर की जनता के लिए एक सलाह है। उन्होंने युवाओं को ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो।
उन्होेंन कहा कि सेना प्रमुख का बयान कश्मीर की जनता के लिए एक सलाह है। उन्होंने युवाओं को ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो।
Ganderbal (J&K): BJP Kashmir unit counselling youths against stone pelting in the valley. pic.twitter.com/XWWC0Z1bAv
— ANI (@ANI_news) February 21, 2017