फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Jammu MuraliDhar Rao said Target to make Jammu-Kashmir a State from Union Territory

जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित से विकसित राज्य बनाना लक्ष्य: मुरली धर राव

Sat, 28 Dec 2019 09:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 28 Dec 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
BJP Jammu MuraliDhar Rao said Target to make Jammu-Kashmir a State from Union Territory
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरली धर राव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरली धर राव ने कहा जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से विकसित राज्य बनाना भाजपा का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के पूरा होने तक भाजपा जम्मू कश्मीर को नहीं छोड़ेगी। 
विज्ञापन


जम्मू में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर सेमीनार के दौरान अपने संबोधन में राव ने कहा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। जबकि इसी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी अनुच्छेद 370 को अस्थायी प्रावधान मानते थे और कहते थे कि यह धारा घिसते घिसते घिस जाएगी। 
विज्ञापन


लेकिन न तो उनमें और न ही उनके बाद में आने वाले कांग्रेस के शासकों में अनुच्छेद 370 हटाने का दम था। भाजपा और मोदी सरकार ने साहस दिखाया और अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया। केवल कुछ लोगों को जेल में बंद किया गया हैं और शांति हैं। उन्होंने कहा कुछ लोगों की वजह से जम्मू कश्मीर का नाम सबसे भ्रष्ट राज्य के तौर पर जाना जाता था। कांग्रेस जो खुद को धर्म निरपेक्ष पार्टी बताती हैं। सच तो यह हैं कि उसके शासनकाल में ही कश्मीर से हिंदुओं की हत्याएं हुई और उन्हें अपने ही देश में पलायन को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1947 में देश के विभाजन और सांप्रदायिकता के नंगे नाच के लिए भी कांग्रेस ही जिम्मेदार है। जबकि मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं में कभी भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 31 फीसदी अल्पसंख्यकों को लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना में 37 फीसदी लाभार्थियों में अल्पसंख्यक है। ऐसा ही हाल अन्य योजनाओं का भी है। 

देश के लोग मुस्लिम लीग से नफरत करते हैं 
मुरली धर राव ने कहा भारतीय लोग देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार मुस्लिम लीग से नफरत करते है। कांग्रेस अब मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही है। ऐसे में उसे भी लोगों की नफरत का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर उन्होंने साफ किया कि मुस्लिम लीग का मतलब देश के मुस्लिम नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस कहती हैं कि भाजपा की कोई भूमिका आजादी में नहीं थी। उन्होंने कहा भाजपा का जब जन्म ही आजादी के बाद हुआ तो वह आजादी में कैसे भूमिका निभाती। आजादी में भूमिका निभाने का मतलब यह नहीं हैं कि देश पर कांग्रेस का ही एकाधिकार है। यहां को कोई भी नागरिक और पार्टी देश के लिए काम कर सकती है। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने देश के लिए पूरी निष्ठा से काम किया लेकिन जब वह चले गए तो गांधी परिवार नाम की चीज देश में कुछ लोगों ने शुरू कर दी। 

उपद्रवी देश के दुश्मन: रवींद्र रैना 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि देश में भ्रम फैलाकर उपद्रव करने वाले देश के दुश्मन है। उन्होंने कहा सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। इसका स्वागत होना चाहिए। धार्मिक आधार पर कुछ लोग देश को विभाजित करने का प्रयास कर रहे है। मोदी सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। सेमीनार में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक खजूरिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed