{"_id":"67ae65861ad709beb6097942","slug":"bjp-honored-virendra-mohan-magotra-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101707-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने वीरेंद्र मोहन मगोत्रा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने वीरेंद्र मोहन मगोत्रा को किया सम्मानित
Fri, 14 Feb 2025 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
बिश्नाह। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के 100 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से उनके साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। भाजपा इस कार्यक्रम को अटल स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र मोहन मगोत्रा को उनके आवास पर भाजपा जिला जम्मू बॉर्डर के अध्यक्ष रिंकू चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पंडित वीरेंद्र मोहन मगोत्रा ने नौ साल जिला सांबा-आरएस पुरा के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी है। प्रजा परिषद, जन संघ और भाजपा में उनका योगदान अहम रहा। इमरजेंसी के दौरान सरकारी नौकरी छोड़ कर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे नेता रहे, जिन पर मीसा लगाया गया था। जम्मू कश्मीर में भाजपा को पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। किसानों को पार्टी के साथ बड़े स्तर पर जोड़ा। इस मौके पर बिश्नाह भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित सढोत्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। संवाद