फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp gave new slogan for jammu kashmir assembly election

कश्मीर फतह के लिए भाजपा ने दिया नया नारा

Wed, 19 Nov 2014 01:15 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
bjp gave new slogan for jammu kashmir assembly election

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों फतह पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन


पार्टी ने रियासत में शानदार जीत का सपना संजोते हुए चुनाव के लिए नया नारा 'चलो चलें मोदीजी के साथ... चलें बीजेपी के साथ... चलो बदलें जम्मू-कश्मीर के हालात।'

रियासत में इसी माह के अंत में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए तमाम दलों ने अपनी ताकत झोंकी हुई है।

मोदी लहर पर सवार भाजपा इस रेस में फिलहाल सबसे आगे दिख रही है, लेकिन हकीकत चुनावी नतीजों के बाद ही सामने आ पाएगी।

कौने में भाजपा के नए नारे की गूंज

bjp gave new slogan for jammu kashmir assembly election

पीएम नरेंद्र मोदी को स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही भाजपा ने मोदी के नाम को पूरी तरह कैश करने की रणनीत‌ि बनाई है और उसी के आधार पर नया नारा भी बनाया गया है।

आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चुनावी अभ‌ियान तेज होगा रियासत के हर कौने में भाजपा के नए नारे की गूंज सुनाई देगी। रियासत की 87 सीटों में से 44 पर झंडा बुलंद करने का इरादा बना चुकी भाजपा को पिछली विधानसभा में मात्र 11 सीटें मिली थीं।

इस बार सीटों के आंकड़े को बढ़ाने के लिए पार्टी ने पूराने 11 विधायकों में से सात का पत्ता काट दिया है। इनकी बगावत के लिए पार्टी पहले ही से तैयार है लेकिन इस बार पार्टी साफ छवि के लोगों को ट‌िकट देकर अपनी छ‌वि सुधारना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने रैली करने को हामी नहीं भरी

bjp gave new slogan for jammu kashmir assembly election

रियासत की गद्दी को कब्जाने के लिए प्रदेश भाजपा कमेटी ने पीएम मोदी से प्रचार के लिए समय मांगा है। हालांकि अभी पीएम मोदी ने रियासत में रैली करने को हामी नहीं भरी है लेकिन तय माना जा रहा है कि पीएम मोदी आठ रैलियों को संबोधित करेंगे।

इन रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरूण जेटली भी स्टार प्रचारक के तौर पर नजर आएंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, बता दें कि खट्टर ने पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के लिए बहुत काम किया है। हाल ही हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी रियासत को लेकर बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed