भाजपा ने तय किए विस प्रभारी, यहां जानिए सबके नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने आज आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रभारी घोषित कर दिए।
इनमें वियजपुर विस क्षेत्र से चंद्र प्रकाश गंगा, पुंछ विस क्षेत्र से प्रदीप शर्मा, चिनैनी आरक्षित विस क्षेत्र से दीना नाथ भगत, डोडा से शक्ति परिहार, भद्रवाह विस क्षेत्र से दिलीप सिंह परिहार, किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र से सुनील शर्मा शामिल हैं।
वहीं, कश्मीर घाटी से डा. हिना भट्ट को अमीरा कदल विस क्षेत्र से प्रभारी और सोफी यूसुफ को पहलगाम विस क्षेत्र से प्रभारी बनाया गया है।
केंद्र के बाद रियासत पर कब्जे की तैयारी
पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रभारी घोषित करने का ऐलान किया।
इस दौरान शर्मा ने कहा कि इस संबंध में चुनाव की रणनीति को लेकर सांसद एवं जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी आरपी सिंह की देखरेख में कोर कमेटी की बैठक हुई।
शर्मा ने कहा कि केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद रियासती विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार रियासत में बने, इसके लिए पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 44 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है।
'नेकां और पीडीपी नाकाम रही'
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी रियासत के लोगों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही है।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कि रियासत के तीनों क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार करने के अलावा राष्ट्र हित में रियासत और देश के बीच बेहतर समन्वय बिठा सकती है।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है और जल्द ही सूची जारी करने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया और महासचिव बाली भगत भी पत्रकार सम्मेलन में मौजूद रहे।