{"_id":"56fbdf174f1c1b2d5ff0039a","slug":"bjp-core-group-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: मंत्रालयों पर पुराने फार्मूले पर ही भाजपा के राजी होने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मंत्रालयों पर पुराने फार्मूले पर ही भाजपा के राजी होने के आसार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:51 AM IST
सार
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पीडीपी से मतभेदों से इंकार किया
- भाजपा, संघ नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली लौटे खन्ना
- प्रदेश भाजपा नेताओं से चर्चा की रिपोर्ट अमित शाह को सौंपेंगे
- विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह ने भी कहा कि मंत्रालयों पर पीडीपी से कोई विवाद नहीं
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी-भाजपा में मंत्रालयों पर फंसा पेच सुलझने के करीब है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के साथ प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक के बाद मंत्रालयों पर भाजपा के नरम पड़ने के संकेत मिले हैं।
बुधवार को जम्मू पहुंचे खन्ना ने आरएसएस के नेताओं से भी मुलाकात की। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अलावा दोनों सहयोगी दलों में मंत्रालयों के विवाद पर भी भाजपा कोर ग्रुप में चर्चा हुई। खन्ना ने पीडीपी से किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया। भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह ने भी दोहराया कि मंत्रालयों पर पीडीपी से कोई विवाद नहीं है।
स्टेट गेस्ट हाउस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायकों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधिचि के साथ अविनाश राय खन्ना ने करीब दो घंटे तक बैठक की।

जल्द तय हो सकती है शपथ ग्रहण समारोह की तिथि
अविनाश राय खन्ना का स्वागत करते पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सरकार गठन के अलावा प्रदेश में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की भी रणनीति बनाई गई। देर शम खन्ना दिल्ली लौट गए। बैठक खत्म होने के बाद खन्ना ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बस इतना कहा कि पीडीपी के साथ कोई मतभेद नहीं है।
जल्द ही पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार शपथ ले लेगी। कहा कि बैठक के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा को अधिकृत किया गया है। सत शर्मा ने कहा कि यहां मंत्रालयों पर पीडीपी के साथ कोई समस्या नहीं है।
जल्द पीडीपी के साथ बैठक कर शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अविनाश राय खन्ना जम्मू में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप व आरएसएस नेताओं से हुई बैठक की रिपोर्ट अमित शाह को सौंपेंगे।