फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP confident of accomplishing Mission 44+ in JK polls: Nadda

जम्मू कश्मीर चुनाव पर नड्डा का बड़ा दावा

Wed, 19 Nov 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 19 Nov 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
BJP confident of accomplishing Mission 44+ in JK polls: Nadda

रियासत में भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार करने जम्मू पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हे इस बात का पूरा भरोसा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों में अपना मिशन 44 प्लस पूरा करेगी। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिससे उनके राज्य में सरकार बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली है।

विज्ञापन


नड़्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'भाजपा सत्ता में आने के लिए एक विशेष रणनीति के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और भाजपा मिशन 44+ को पूरा करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है।'  उनका लक्ष्य है कि राज्य की कुल 87 सीटों में वे लगभग 44 सीटें जीतें।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के लिए लोगों के उत्साह और प्यार को देख रहे हैं। जो कि हमने थोड़े ही समय में बना लिया है। जम्मू में लोगों में भाजपा के लिए एक लहर देखी जा सकती है। ये हाल सिर्फ जम्मू का ही नहीं है कश्मीर घाटी के श्रीनगर, लेह और लद्दाख के लोगों का भी कमल के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भाजपा में लोगों की विश्वास बढ़ा है। हमारा यहीं प्रयास राज्य में सरकार बनाने के लिए मजबूती प्रदान करेगा और हमें लक्ष्य को पूरा करने में साहयता करेगा। आरएसएस नेता के एक विवादस्पद बयान पर जब उनसे प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि उनका मिशन सबको साथ लेकर चलते हुए राज्य का विकास करना है।


नड्डा भाजपा के उन स्टार प्रचारकों में से जो चुनावों के दौरान राज्य में कई जगहों पर रैलिया करेगे। केंद्रीय मंत्री नड्डा जम्मू के पूर्व मेयर और गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी कविंदर गुप्ता के चुनाव कार्यलय का उद्धाटन करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed