फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp cm in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में हो सकता है भाजपा का सीएम?

Wed, 03 Feb 2016 05:25 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
bjp cm in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में जारी गतिरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संकेत दिए हैं कि अगर राज्यपाल ने उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया तो वो पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन


ऐसा उस सूरत में होगा, जब पीडीपी राज्यपाल को साफ़ तौर पर कह दे कि वो सरकार बनाना नहीं चाहती है।

1994 के मार्च महीने में सुप्रीम कोर्ट ने एसआर बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के मामले में फ़ैसला सुनाते हुए कहा था कि अगर सबसे बड़ा दल सरकार बनाने में असमर्थता ज़ाहिर करता है तो फिर राज्यपाल दूसरे सबसे बड़े दल से सरकार बनाने को कह सकते हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने राज्यपाल से मांगा है 10 ‌द‌िन का वक्त

bjp cm in jammu kashmir
बुधवार को बीबीसी से बात करते हुए भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अशोक कौल ने कहा कि उनकी पार्टी पीडीपी का इंतज़ार कर रही है और अगर पीडीपी पीछे हटती है तो फिर उनकी पार्टी दूसरे विकल्पों की तलाश करेगी।

कौल के मुताबिक, "अभी तो दस दिनों का समय है. हम पीडीपी से बातचीत कर रहे हैं. अब देखते हैं कि वो क्या करते हैं. हम तो उनके साथ तय साझा न्यूनतम कार्यक्रम को लेकर कटिबद्ध हैं. इसके बावजूद अगर वो पीछे हट जाते हैं तो फिर आगे देखा जाएगा।

87 सदस्यों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी के पास 28 सीटें हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी को अपने 25 विधायकों के अलावा पीपल्स कांफ्रेंस के दो और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हासिल है।

'पीडीपी के साथ गठबंधन से भाजपा की साख को पहुंचा नुकसान'

bjp cm in jammu kashmir

बीबीसी से बातचीत में कौल का कहना था कि संवैधानिक रूप से राज्यपाल के पास यही विकल्प बचता है कि "वह दूसरे बड़े दल को न्योता दे सकते हैं।"

बहुमत साबित करने के लिए भाजपा समर्थन कहां से जुटाएगी, इस पर कौल ने कहा, "नंबर हासिल करना बड़ी बात नहीं है. जब सरकार बनाने की नौबत आएगी तो नंबरों का इंतज़ाम भी हो जाएगा।"

उन्होंने माना कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों से समझौता करते हुए पीडीपी के साथ गठबंधन किया जिससे पार्टी की साख को नुक़सान पहुँचा।

विज्ञापन

राज्य के राजनी‌त‌िक ग‌ल‌ियारे में हलचल तेज

bjp cm in jammu kashmir

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद मट्टू का कहना था कि अगर पीडीपी पीछे हटती है तो संवैधानिक रूप से राज्यपाल भाजपा को न्योता दे सकते हैं, हालांकि उन्हें लगता है कि अगर ऐसा हुआ तो यह भाजपा और पीडीपी के बीच गुप्त समझौते के तहत ही होगा।

वहीं राजनीतिक विश्लेषक बशीर मंज़र को भी लगता है कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में इतिहास रच सकती है और पहली बार पार्टी उसका मुख्यमंत्री बन सकता है. बेशक उनके पास विधानसभा में नंबर हों या नहीं।

वह कहते हैं, "ऐसा कर भाजपा उस नुक़सान की भरपाई कर सकती है जो उसे पीडीपी के साथ गठबंधन करके उठाना पड़ा है. वो यह भी कर सकते हैं कि बहुमत साबित करने से पहले वह विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश राज्यपाल से कर सकते हैं और राज्यपाल चुनाव तक भाजपा का कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed