फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp celebrates merge day in jammu

नये कलेवर के साथ मना विलय दिवस

Mon, 26 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 26 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
bjp celebrates merge day in jammu

रियासती गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा ने रियासत के विलय दिवस को शानदार ढंग से मनाया। अब तक यह पहला अवसर हैं कि विलय दिवस का कार्यक्रम इतने शानदार तरीके से मनाया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री से लेकर सांसद और मंत्री, विधायक, एमएलसी भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


महाराजा हरि सिंह के पौत्र एवं भाजपा एमएलसी ने जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय करने वाले राष्ट्र भक्त महाराजा हरि सिंह को अब तक इसका पूरा सम्मान न मिलने पर दुख जताते हुए कहा कि अब समय आ गया हैं कि महाराजा हरि सिंह को उनके किये का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने महाराजा के लिए भारत रतन की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू एयरपोर्ट का नाम महाराजा हरि सिंह के नाम पर रखने व महाराजा हरि सिंह के जन्मोत्सव पर राजकीय छुट्टी की मांग भी की। जम्मू कश्मीर के भारत में विलय दिवस के उपलक्ष्य में जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई चौराहों पर आतिशबाजी कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा राजपूत सभा ने महाराजा की प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाएं  जम्मू कश्मीर के भारत में विलय दिवस पर युवा राजपूत सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाकर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राजिंद्र सिंह, राजवीर सिंह, मुकेश सिंह, कोमल सिंह, गुरदेव सिंह, ठाकुर प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed