{"_id":"6a175d37db8b74db0504b8d5","slug":"bjp-booth-programme-jammu-news-c-10-jmu1062-923804-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हर बूथ तक पहुंचे भाजपा का संदेश, जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हर बूथ तक पहुंचे भाजपा का संदेश, जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। आगामी जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 162 मंडलों में टीमें बनाकर संगठन को हर बूथ तक मजबूत किया जाए।
उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। आने वाले दिनों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। साथ ही गुरुओं और संतों की जयंती व निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम करने को कहा।
एससी मोर्चा अध्यक्ष धर्मिंदर कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रभारी भारत भूषण, सह प्रभारी जगदीश भगत, महासचिव मोहिंदर भगत और राहुल हंस मौजूद रहे।