{"_id":"1fdaf0c506c98f4b14a53dffe738b0f0","slug":"bjp-attack-omar-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों का माफी राष्ट्रविरोधी कदम : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजों का माफी राष्ट्रविरोधी कदम : भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पत्थरबाजों को माफी दिए जाने के फैसले को राष्ट्रविरोधी बताया है। भाजपा के विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया ने कहा कि एक ओर पत्थरबाजों को उनके जुर्म के लिए माफी दी जा रही है और दूसरी ओर अमरनाथ आंदोलन से जुड़े लोगों को अब तक अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
रियासत सरकार राष्ट्रवादी लोगों को परेशान करती है और राष्ट्रविरोधियों को तवज्जो देती है। इस मामले में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी दोनों की नीति एक ही है। बार्डर पर बसे 1947, 65 और 71 के रिफ्यूजियों को पैकेज और अधिकार नहीं दिए गए।
विज्ञापन
वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को अबतक मताधिकार से वंचित रखा गया। उन्हें नागरिकता नहीं दी गई इसलिए उनके बच्चों को विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं मिलती और राज्य सरकार में नौकरी के लिए आवेदन से भी वे वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रियासत सरकार संप्रदायिकता के आधार पर फैसले करती है।
विज्ञापन