फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp ashok koul meets workers in kashmir discuss election strategy

'नेकां-कांग्रेस की खामियों को जनता में उजागर करें'

Sat, 23 Aug 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 23 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
bjp ashok koul meets workers in kashmir discuss election strategy

प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कोल ने कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संभावनाओं को तलाशा। इस सिलसिले में उन्होंने कश्मीर इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


अशोक कोल ने कहा कि समय आ गया है कि पार्टी कैडर अवाम के बीच नेकां-कांग्रेस साझा सरकार की खामियों को उजागर करे। बैठक में अशोक कोल ने पिछले चंद महीनों के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की शक्ति को संगठन की मजबूती के लिए इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साझा सरकार की खामियों को अवाम के बीच बेनकाब करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी, क्योंकि कुशासन, भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद ने रियासत को पिछले छह साल में तबाह कर दिया है। इसके लिए अशोक कोल ने रियासत में 1947 के बाद सत्ता पर काबिज रही नेकां, कांग्रेस और पीडीपी को बराबर का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जीएम मीर ने कहा कि पिछले चंद महीनों के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों का जुड़ाव यह साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से अवाम प्रभावित है।


बैठक में अल्ताफ ठाकुर, केंद्रीय कश्मीर के अध्यक्ष अली मोहम्मद मीर, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एमएम वार, साउथ कश्मीर के अध्यक्ष गुलाम नबी डार और उत्तरी जोन के अध्यक्ष डीके नेहरू के अलावा सीनियर नेता मोहम्मद अशर्रफ आजाद, शौकत वानी और मुश्ताक अहम मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed