{"_id":"690d08b2a06efc632107f2b1","slug":"bishnah-news-crime-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102504-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्कर की 53.66 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्कर की 53.66 लाख की संपत्ति जब्त
Fri, 07 Nov 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बाड़ी-ब्राह्मणा, घगवाल और बिश्नाह में 12 आपराधिक मामले दर्ज
बिश्नाह। सांबा पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर की 53.66 लाख की संपत्ति जब्त की है। आरोपी मोहम्मद बारू निवासी लसवाड़ा बिश्नाह मौजूदा समय में बलोल खड्ड बाड़ी-ब्राह्मणा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना बाड़ी-ब्राह्मणा, घगवाल और बिश्नाह में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से तीन एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
पुलिस ने कार्रवाई के तहत आरोपी की एक मंजिला आवासीय इमारत और पशु शेड (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 53.66 लाख रुपये) को अटैच किया है। यह कार्रवाई थाना बाड़ी ब्राह्मणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। जांच के दौरान यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित पाई गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पहले ही उससे 16.58 लाख नकद बरामद की जा चुकी थी। इस प्रकार उसकी कुल अवैध कमाई लगभग 70 लाख आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि मोहम्मद बारू कुख्यात तस्कर है और लंबे समय से नशे की तस्करी और सप्लाई में सक्रिय रहा है। इस मौके पर तहसीलदार बिश्नाह अंकुश त्रिपाठी और थाना प्रभारी बिश्नाह राकेश सिंह जमवाल मौजूद रहे। संवाद