फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bipul Pathak became the principal secretary of Lt. Governor Girish Chandra Murmu

बिपुल पाठक बने उपराज्यपाल मुर्मू के प्रधान सचिव, आईएएस रोहित कंसल व मनोज की बढ़ाई गई जिम्मेदारी

Fri, 01 Nov 2019 10:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Nov 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bipul Pathak became the principal secretary of Lt. Governor Girish Chandra Murmu
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का प्रधान सचिव बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी किया।  
विज्ञापन


आदेश में समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव जिनके पास सूचना तकनीक और विज्ञान तकनीक विभागों का अतिरिक्त कार्यभार था उनका तबादला कर उप राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अगले आदेश तक पाठक सूचना तकनीक और विज्ञान तकनीक विभाग के प्रशासनिक सचिव के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाले रखेंगे। पाठक 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित कंसल व द्विवेदी की जिम्मेदारी बढ़ाई 

1995 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित कंसल जिनके पास योजना विकास और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव के अलावा प्रोटोकाल, एस्टेट और नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी हैं। उन्हें अगले आदेश तक सूचना विभाग के प्रशासनिक सचिव के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस पद पर चल रहे आईएएस अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। द्विवेदी के पास वन, पर्यावरण विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार रहेगा। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed