फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   biometric attendance system installed in a month in jammu and kashmir

पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे राज्यपाल

Tue, 12 Jan 2016 10:30 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
biometric attendance system installed in a month in jammu and kashmir

रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद पहली बार नागरिक सचिवालय पहुंचे राज्यपाल ने सभी सरकारी कार्यालयों में एक महीने के भीतर बायोमीट्रिक्स अटेंडेंस मार्किंग सिस्टम की स्थापना के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ऐसे सिस्टम कुछ समय पहले राजभवन में लगाए गए थे जिसके सकारात्मक नतीजे मिले। उन्होंने समय पर कार्यालयों में आकर प्रतिबद्धता के साथ जनसेवाओं का लाभ आम जनता को प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वे राज्य सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी दिन में एक घंटा लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सुनिश्चित करें। उन्होंने काम में देरी, भ्रष्टाचार तथा अनियमितता की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बेखौफ होकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं के ल‌‌िए द‌िए न‌िर्देश

biometric attendance system installed in a month in jammu and kashmir

उन्होंने मुख्य सचिव को विभागवार लंबित मामलों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने को कहा। जिन मामलों में उच्च स्तर पर मंजूरी की जरूरत हो उसे राजभवन भेजा जाए। उन्होंने उपलब्ध स्त्रोतों खासकर राज्य योजना तथा केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में उपलब्ध धनराशि का समय पर उपयोग करने को कहा।

नाबार्ड, मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान तथा अन्य योजनाओं में उपलब्ध धनराशि का वित्तीय वर्ष के अंत तक उपयोग सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य के अंशदान को समय से जारी करने को कहा ताकि बिना किसी रुकावट के योजनाएं क्रियान्वित हो सकें।

उन्होंने वित्त विभाग को धनराशि उपभोग प्रमाणपत्र बिना किसी देरी के केंद्र सरकार को भेजने को कहा।  राज्यपाल ने मुख्य सचिव को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की नियमित रूप से समीक्षा करने को कहा ताकि पूर्व सरकार के फैसले के अनुरूप इसे तय समय पर लागू किया जा सके।

उन्होंने सड़क सुरक्षा तथा विकलांगों की समस्या संबंधी योजनाओं पर शीघ्र बैठक बुलाने को कहा। इससे पूर्व नागरिक सचिवालय पहुंचने पर मुख्य सचिव बीआर शर्मा, डीजीपी के राजेंद्रा कुमार, गृह विभाग के प्रमुख सचिव आरके गोयल ने स्वागत किया। राज्यपाल के साथ उनके प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed