{"_id":"780f3d1a0eecbc671c49ab3c9d5b0367","slug":"biodiversity-committees-approve-in-12-panchayat-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पंचायतों में जैव विविधता कमेटियों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 पंचायतों में जैव विविधता कमेटियों को मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मुख्य सचिव बी आर शर्मा ने मंगलवार को राज्य जैव विविधता बोर्ड की दूसरी बैठक की। इसमें राज्य की 12 पंचायतों में जैव विविधता प्रबंधन कमेटियों के गठन को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इसमें दोदू बसंतगढ़, गुजरू नगरोटा, कलारस लोलाब, डिस्कित नूबरा, द्रास, दुकसुम, दागापोरा हरन, अठोली गुलाबगढ़ पडर, मरवान मडवान और गुरेज बनी शामिल हैं। इन कमेटियों के गठन को टेरिटोरियल डीएफओ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कमेटी में छह सदस्य होंगे, जिनका चयन पंचायत की ओर से किया जाएगा। जन जैव विविधता रजिस्टर बनाना अनिवार्य होगा। जैविक स्रोतों की लिस्टिंग और अपने अपने क्षेत्र की इन सदस्यों को जानकारी रखनी होगी।
विज्ञापन
कमेटियों को लिपिवद्ध तरीके से जैव विविधता पारंपरिक जानकारी के साथ दस्तावेज तैयार करने होंगे, जिनको बाद में कंसोलीडेट कर जैव विविधता डाटाबेस में डाला जाएगा। मुख्य सचिव ने आम लोगों में जैविक विविधता को लेकर जागरूकता लाने पर जोर दिया।
बोर्ड के सदस्य सचिव से कहा कि इन कमेटियों के जल्द गठित होने पर काम करें। बोर्ड ने जैविक विविधता की गतिविधियों को चलाने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी को मंजूरी भी दी। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि संकटग्रस्त पौधों और पशुओं की सूची पहले से राष्ट्रीय जैविक विविधता प्राधिकरण को सौंप दी गई है।