{"_id":"e752a91ee498e73c0728b6152bb2a740","slug":"bio-toilets-in-3-trains-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: तीन ट्रेनों में लगाए जाएंगे बायो-टायलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: तीन ट्रेनों में लगाए जाएंगे बायो-टायलेट
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने यात्रियों को अत्याधुनिक मूल सुविधाएं प्रदान करने के लिए पहल की है। उधमपुर और कटड़ा से चलने वाली तीन ट्रेनों में बायो-टायलेट की सुविधा प्रदान की जा रही है। जल्द ही कटड़ा से चलने वाली श्री शक्ति एक्स्प्रेस, नई दिल्ली-उधमपुर प्रीमियम ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस में लगे नए कोचों में बायो टायलेट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रैक पर गिरने से वाले मलमूत्र के कारण काफी गंदगी फैल जाती है। इस गंदगी को दूर करने के लिए इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है। देश की अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी यह सुविधा दी जा रही है। जम्मू से उक्त तीन ट्रेनों में इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ होगा। श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन नई है।
विज्ञापन
इसमें लगे नए कोच में बायो टायलेट लग चुके हैं। अगर योजना सफल रहेगी तो अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा दी जाएगी। नए डिजाइन से बने इन कोच के बाथरूम की जगह भी अधिक दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा के लिए विभाग वचनबद्ध है।
विज्ञापन
इस सुविधा के कारण ट्रेनों के शौचालय साफ-सुथरा रहेंगे। डीआरएम एनसी गोयल के अनुसार फिलहाल एसी कोच में इसे शुरू किया जा रहा है। इसके बाद अन्य कोच में भी इसकी सुविधा होगी।