अब वैष्णों देवी जाने वाली ट्रेनों में होगें बायो-टॉयलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्टूबर से 175 किलोमीटर रेलवे ट्रैक मानव अपशिष्ट से मुक्त हो जाएगा। भारतीय रेल ने दो मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों में इसी उद्देश्य से बायो-टॉयलेट लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए स्वच्छ भारत अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में भारतीय रेल ने 367 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को मानव अपशिष्ट से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, इसमें से 175 किलोमीटर दो अक्टूबर से अपशिष्ट मुक्त हो जाएगा।
इस प्रक्रिया से जुड़े रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में कनालुस-द्वारका-ओखा का 141 किलोमीटर ट्र्रैक और पोरबंदर-वांसजल्य का 34 किमी ट्रैक दो अक्टूबर से पूरी तरह मानव अपशिष्ट मुक्त हो जाएगा।
इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों में होगा बायो-टॉयलेट
अगले साल मार्च तक जम्मू-कटड़ा सेक्शन के 78 किमी और रामेश्वरम और मानामदुरई के बीच के 114 किमी रेलवे ट्रैक को स्वच्छ रखने के लिए इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों में बायो-टॉयलेट लगाए जाएंगे।
अधिकारी के अनुसार, चिह्नित किए गए 367 किमी रेलवे ट्रैक पर लगभग 40 रेलगाड़ियां चलती हैं और अगले वर्ष मार्च तक प्रत्येक ट्रेन में बायो-टॉयलेट लगाए जाएंगे।
मार्च 2015 तक भारतीय रेल ने रेलगाड़ियों में 17,000 से अधिक बायो-टॉयलेट लगवाया था और चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य इससे कहीं ज्यादा का रखा गया है।
क्या होता है बायो टॉयलेट
बायो-टॉयलेट में विशेष रूप से विकसित किए गए जीवाणु अपशिष्ट को नष्ट कर देते हैं और सिर्फ थोड़ा सा स्वच्छ पानी ही इससे बाहर निकलता है। भारत के सामने सफाई की चुनौती के लिए इसे एक स्थायी समाधान के तौर पर देखा जा रहा है।