{"_id":"610e29c08ebc3ec40011cf95","slug":"bill-passed-in-lok-sabha-for-indus-central-university-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह और कारगिल के लिए सौगात: लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लोकसभा में विधेयक पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह और कारगिल के लिए सौगात: लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लोकसभा में विधेयक पारित
Sat, 07 Aug 2021 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार
एजेंसी, जम्मू/नई दिल्ली
एजेंसी, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:05 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से 2500 विद्यार्थियों को लद्दाख में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए लोकसभा में पेश विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया है। शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पर बयान में कहा कि लद्दाख के सात हजार विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। प्रधान ने कहा कि सरकार लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलना चाहती है। यह भी संयोग है कि विधेयक को अनुच्छेद 370 हटने के दो साल पूरे होने के अवसर पर लाया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। अब लद्दाख में 760 करोड़ रुपये की लागत से सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में कोई भी केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं है। सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय लेह और कारगिल क्षेत्र के लिए सौगात होगी। यह संस्थान उच्च शिक्षा के अवसर देने के अलावा शोध कार्य को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन