फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bike rally

बाइक रैली

विज्ञापन
bike rally
आर्म्ड पुलिस के एडीजीपी सैयद जावेद मुजतबा गिलानी ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी से पुलिस डेयर डेविल टीम के 30 बाइकर्स को झंडी दिखाई, जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएंगे और 31 अक्टूबर को गुजरात में आयोजित होने वाले एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर एडीजीपी के अलावा जम्मू और कश्मीर पुलिस के कई अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें डीआईजी उत्तरी कश्मीर, एसएसपी बारामुला, एसएसपी एपीसीआरए एसडीएम उड़ी, एसडीपीओ उड़ी और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस की डेयर डेविल टीम के 30 मोटरसाइकिल चालक केवडिया गुजरात के लिए रवाना हुए, जो केवडिया यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करेंगे और गुजरात में एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए एडीजीपी ने कहा कि इन मोटरसाइकिल चालकों को उड़ी से रवाना किया गया है और देश के कई शहरों से गुजरने के बाद 27 अक्टूबर को केवेडिया गुजरात पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली 31 अक्टूबर को होने वाली एकता परेड में भाग लेगी। एडीजीपी ने कहा कि रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है, जिन्होंने वीरता के साथ लड़ाई लड़ी और अविस्मरणीय बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed