{"_id":"64a1e0e489158f996d0d7414","slug":"bike-rally-jammu-news-c-10-jam1006-152971-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल विजय दिवस...सेना की कोहिमा से कारगिल तक बाइक रैली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल विजय दिवस...सेना की कोहिमा से कारगिल तक बाइक रैली रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में कारगिल युद्ध के शहीद नायकों के गांवों से मिट्टी इकट्ठा करेगी सेना
अमर उजाला ब्यूरो
कोहिमा। 26 जुलाई को मनाए जाने वाले 24वें कारगिल विजय दिवस को लेकर भारतीय सेना ने रविवार को कोहिमा से कारगिल तक बाइक रैली का शुभारंभ किया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) राणा प्रताप कलिता ने कहा कि अभियान विजय विजय के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया है। इसका नेतृत्व बहादुर मशकोह योद्धा कर रहे हैं। यात्रा 8 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 3700 किलोमीटर का सफर कर कारगिल पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि रास्ते में कारगिल युद्ध के शहीद नायकों के गांवों से मिट्टी इकट्ठा की जाएगी। इसे द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि के रूप में ले जाया जाएगा। रास्ते में समाज के सभी वर्गों के साथ बातचीत कर राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना की भूमिका से अवगत करवाया जाएगा। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा।