{"_id":"afb75d8980c1d616102ff749edd3482e","slug":"bike-bicycle-collision-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-साइकिल में टक्कर, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-साइकिल में टक्कर, तीन जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
कसबे से सटे गांव बडियाल काजियां के पास सड़क पर मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। यहां एक की स्थिति गंभीर बताई गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार राकेश कुमार व उसका एक सहयोगी, दोनों गांव बडियाल काजियां से आरएसपुरा आ रहे थे। उसी गांव का सतपाल अपने पोते विकास सहित साइकिल पर आरएसपुरा से गांव वापस जा रहा था कि मोटरसाइकिल चालक युवक नियत्रंण खो बैठा और सीधी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार राकेश कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं साइकिल सवार सतपाल की र्बाइं टांग घुटने से नीचे टूट गई है। उसके पोते विकास को नाक में गहरी चोट बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन