{"_id":"62bb51367cba70106a2fcb26","slug":"bijli-samba-news-jmu2628859161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जल कर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे की वार्ड-आठ में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। मोहल्ले वालों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की।
वार्ड-आठ निवासी शशी के घर में आग लगने से सारा कीमती सामान जल गया। शशी के बेटे बंश के अनुसार वह दूसरे कमरे में था। पड़ोसियों ने उसे बताया कि उनके घर से धुआं निकल रहा है। वह दूसरे कमरे में गया। वहां आग फैल रही थी, पानी की पाइप के साथ व उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से आग को बुझाया। तब तक उनके घर में रखा सारा कीमती सामान जल चुका था।
बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान
सांबा/ रामगढ़। भीषण गर्मी के बावजूद भी बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दिन भर बिजली गुल रही। सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे आई। इससे गर्मी के चलते आम लोग हांफते दिखे, जबकि विभाग के पास बिजली कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है।
विज्ञापन
सांबा के साथ अन्य क्षेत्रों का भी यही हाल है। रामगढ़ क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग ने कटौती के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई बार विभाग से अपील की है कि कटौती कम की जाए, लेकिन विभाग मानने को तैयार नहीं। इन दिनों पारा भी काफी ऊपर जा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी बनी हुई है। इस बाबत उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।
लो वोल्टेज और कटौती से किसान परेशान
रामगढ़। क्षेत्र में खोड सलारीया, जेडरा, दग छनी फतवाल, अबताल, रंगूर, कमोर कैंप, में बिजली की समस्या पेश आ रही है, जिससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इस समय खेतों में धान की फसल का काम चल रहा है। किसान नेता विजय चौधरी, पंच कर्नल सिंह, हैप्पी रंधावा, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में दो तीन माह के लिए बिजली की बहुत जरूरत होती है। सरकार हमें बिजली अच्छी तरह से नहीं दे रही। विभाग को चाहिए कि दो तीन माह हमें खेतों में पानी की बहुत जरूरत है। हमें पूरी बिजली मिलनी चाहिए, ताकि हमें धान की रोपाई करते समय परेशानी न हो। संवाद
लो वोल्टेज और गर्मी के आगे एसी कूलर हुए बेबस
ज्यौड़ियां। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। उमस भरी गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के आगे घरों में लगे एसी कूलर बेबस साबित हो रहे हैं। गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। दोपहर को धूप के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी से किसानों को खेतों में काम करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में लो-वोल्टेज तथा अघोषित कटौती ने भी परेशान कर दिया है। किसान जगदीश राज, विजय शर्मा, पवन कुमार आदि ने बताया कि हम लोगों ने धान की बिजाई शुरू कर दी है, लेकिन इस गर्मी और अच्छी बारिश नहीं होने से हमें डर सा लग रहा है कि कहीं धान की फसल सूख न जाए। संवाद
ट्रांसफार्मर जलने से गांव के लोग परेशान
रामगढ़। पंचायत चक नाजर में दो ट्रांसफार्मर जलने से दो वार्डों में 24 घंटे से बिजली गुल है। वहीं विजय चौधरी, पंच यशपाल मलहोत्रा, टिंकू चौधरी ने कहा कि हमारे दोनों वार्डों में ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर को जल गए, जिससे हमें बच्चों और मवेशियों के लिए बहुत परेशानी हो रही है। मवेशियों को पानी और चारा के लिए मुश्किल हो गई है। संवाद