{"_id":"60e6089b8ebc3ee59c0719e3","slug":"bijli-rspura-news-jmu238986655","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन का उद्घाटन कर लोगों को दिलाई बिजली समस्या से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन का उद्घाटन कर लोगों को दिलाई बिजली समस्या से राहत
विज्ञापन
आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने सीमावर्ती लोगों को बिजली समस्या से राहत दिलाते हुए गांव खाना चक स्थित बिजली पावर स्टेशन में ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव के लिए लगाई गई बिजली लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
डीडीसी सदस्य ने कहा कि लाइन अलग होने से ब्लॉक सुचेतगढ़ के आधा दर्जन गांव के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी और लोड कम होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं और इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। बिजली लाइन अलग होने के कारण उनकी ब्लॉक के अधीन गांव के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी और लोड कम होगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सुचेतगढ़ को एक मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार, रघुवीर सिंह, मोहन लाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
अवैध विद्युत कनेक्शन काटे
विजयपुर। बिजली विभाग ने वार्ड-10 में चल रहे अवैध कनेक्शन, ऐसी और लोगों का लोड चेक किया। एईई यशपाल देखरेख में कनेक्शन काटे, इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ समय से लोगों द्वारा बताया जा रहा था कि क्षेत्र में अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। उसी को देखते हुए बुधवार को 70 अवैध कनेक्शन काटे गए। संवाद