फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बेतहाशा बिजली कटौती से लोगों में रोष

विज्ञापन
bijli
विजयपुर। 24 घंटे लोगों को बिजली देने का वादा करने वाली सरकार इसे पूरा नहीं कर पा रही है। दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली की कटौती हो रही है। इस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

यह बात पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पडगोत्रा ने शनिवार को एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 2002 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने का वादा किया और बिजली उपभोक्ताओं से कहा कि अगर स्मार्ट मीटर लगाओगे तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उस समय जम्मू के लोगाें ने स्मार्ट मीटर लगवाना शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने बिजली का बिल भी देना शुरू कर दिया। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जम्मू के लोगों ने दफ्तरों और बैंकों में बिल जमा कराना शुरू कर दिया। कुछ माह के लिए ही लोगों को बिजली मिली। बाद में फिर वही सिलसिला शुरू हो गया। उस समय स्मार्ट मीटर में बहुत बड़ा घोटाला हुआ। कुछ समय के लिए जांच भी चली। बाद में जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

राजेश पडगोत्रा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली का कट तत्काल बंद किया जाए। क्योंकि जनता हर साल करोड़ों रुपये सरकार को बिजली का राजस्व देती है। बदले में सिर्फ बिजली कट ही मिल रहा है। इस कारण जम्मू के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed