फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

अखनूर बिजली आपूर्ति में होगा सुधार,10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया

विज्ञापन
bijli
अखूनर ग्रिड स्टेशन में रखा जा रहा ट्रांसफार्मर।
अखनूर। कस्बे के ग्रिड स्टेशन में शुक्रवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया। इसके लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। ग्रिड स्टेशन अखनूर से गांव सौहल, गार मंजूर, काठड सहित अन्य स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति होती है, जिसमें अखनूर में उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगवाने का कार्य शुरू हो गया है, जिससे कुछ दिनों में ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका प्रधान सुरिंदर शर्मा, पार्षद करण सिंह जमवाल, कुलदीप राज ने बिजलीघर में किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। नगर पालिका प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने कहा ग्रिड स्टेशन में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर पूर्व विधायक राजीव शर्मा के प्रयास की देन है, जिन्होंने सरकार और विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली की आपूर्ति की समस्या के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

फोटो
-----------------------
ट्रांसफार्मर फुंके, पंप सेटों को नहीं मिल रही बिजली
बिश्नाह। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती ने कहा कि मौजूदा समय धान की फसल लगाने का है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है। उन्हें पानी नहीं मिल पाता, जिस कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। फसलें खराब हो जाती हैं। किसानों ने अपनी सुविधा के लिए पंप सेट लगाए हैं लेकिन ट्रांसफार्मर फुंके होने से उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में किसानों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए और पंप सेटों के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर की जांच कराए और जो ट्रांसफार्मर फुंके हैं उनको दुरुस्त कराए ताकि किसानाें को खेतों की सिंचाई करने में अधिक दिक्कतें न उठानी पड़ें। जिला महासचिव बलबीर कौर ने राज्य प्रशासन से मांग की कि किसानों की सुध ले और जो सीमावर्ती किसान सिंचाई के लिए पंपसेट पर निर्भर हैं उनकी समस्या का हल निकाला जाए। जल्द से जल्द फुंके ट्रांसफार्मर बदले जाएं। प्रेसवार्ता में चौधरी विशन, सुरजीत, रामपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed