{"_id":"60b0f09f8ebc3e34d94a9f1a","slug":"bijli-billawer-news-jmu236133976","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन अवधि के बिजली बिल माफ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन अवधि के बिजली बिल माफ करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर उपमंडल के दुकानदारों ने सरकार से लॉकडाउन की अवधि के बिजली बिल माफ करने की मांग की है। दुकानदार गिरधारी लाल ने बताया कि वह मुख्य बाजार में दुकान चलाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीनों से दुकानें बंद पड़ी हैं। जिससे वह बिजली के बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हो गए हैैं।
रेडीमेड की दुकान चलाने वाले रिंकू शर्मा ने कहा कि दुकानें बंद होने के चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिससे इन दिनों घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। बर्तन बेचने वाले रमेश कुमार ने बताया कि दुकानें बंद किए हुए 2 महीने के करीब होने को है और कारोबार बंद होने के कारण वह काफी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली का उपयोग भी नहीं किया है। लेकिन सरकार की ओर से बिजली के बिल भेज दिए गए हैं, जिन्हें भरने में इन दिनों असमर्थ हो गए हैं। दुकानदारों ने बिजली विभाग से मांग की है कि लॉकडाउन की अवधि के समय के बिजली बिल को माफ किया जाए। संवाद