{"_id":"617c41f348b0a6676e3d7392","slug":"bijli-akhnoor-news-jmu246866174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की कार्य प्रणाली से हम ठगा महसूस कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की कार्य प्रणाली से हम ठगा महसूस कर रहे
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जानकारी देता वेल्डर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। व्यापार मंडल कैंप खौड़ के प्रधान व रैना स्टील वर्क के मालिक सतीश रैना ने कहा कि बिजली विभाग ज्यौड़ियां के हाथों वह ठगा महसूस कर रहे हैं। जनवरी-फरवरी 2021 में बिजली विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया कि खौड़ बाजार में जितने भी लोग वेल्डिंग (स्टील वर्क) का काम कर रहे हैं वह अपना अपना निजी ट्रांसफार्मर लगवाएं।
सतीश रैना ने बताया कि खौड़ में लगभग दस के करीब दुकानें चल रही हैं। उनमें से दो लोगों ने ही अभी तक निजी ट्रांसफार्मर लगवाया है। एक मंगा राम और दूसरा मैं स्वयं। हमने विभाग को ट्रांसफार्मर के 2.40 लाख ुरुपये दिए। जो अन्य लोग हैं उन्होंने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया है। या तो विभाग सभी का ट्रांसफार्मर लगवाए, नहीं तो हमारे भी पैसे वापस करे। सतीश रैना ने कहा कि अगर हम लोग बिजली बिल का समय-समय पर भुगतान कर रहे हैं तो बिजली विभाग ने हमसे ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 2.40 लाख रुपये किस बात के लिए हैं। हमारा बिल का कोई बकाया नहीं है। बिजली विभाग हमारे पैसे वापस करे। क्योंकि हम लोग बिजली विभाग के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं।
इस विषय में सब डिविजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि विभाग की तरफ से सभी स्टील वर्क वालों को जनवरी-फरवरी में नोटिस दिया गया, कि सभी लोग अपना-अपना ट्रांसफार्मर लगवाएं। यह सभी को लगाना पड़ेगा। इस पर विभाग सख्त हो रहा है। क्योंकि अगर कोई ट्रांसफार्मर लगवाता है तो वह उसकी अपनी निजी संपत्ति होगी।