फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big sports event in jammu

स्पोर्ट्स की सारी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक में

Fri, 17 Oct 2014 09:11 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
big sports event in jammu

बीएसएफ पलोड़ा में हुई अंतर फ्रंटियर बीएसएफ बाक्सिंग चैंपियनशिप में विभिन्न फ्रंटियर के जवानों ने रिंग में दम दिखाया। इसमें खिताबी मुकाबलों के लिए कांटे की टक्कर रही। लेकिन आखिर में विजेताओं ने बाजी अपनी तरफ खींच ली।

विज्ञापन


लाइट फ्लाई के 49 किलोग्राम भार में जम्मू के एस सिंह ने गुजरात के पिंटू को मात दी। इसी तरह फ्लाई भार में गुजरात के सर्वेश कुमार ने जम्मू के कवन स्नोबाल को शिकस्त दी। बैंटम के 56 भार में जम्मू के विजय कुमार ने गुजरात के शरबन को मात देकर विजयी प्राप्त की।
विज्ञापन


लाइट के 60 भार में जम्मू के बिजेंद्र सिंह ने त्रिपुरा के कुलदीप सिंह को पछाड़ा। लाइट वेल्टर के 64 भार में जम्मू के नीरज कुमार ने नार्थ बंगाल के हिबुह को मात दी। वेल्टर के 69 भार में कश्मीर के रविंद्र ने त्रिपुरा के रणवीर सिंह को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडिल के 75 भार में जम्मू के अनिल सिंह ने पंजाब के इमान अली को बाहर कर जीत दर्ज की। लाइट हैवी के 81 भार में जम्मू के नवीन ने त्रिपुरा के अजय यादव को पछाड़ा। 91 भार में त्रिपुरा के पूरण सिंह ने गुजरात के प्रदीप कुमार और सुपर हैवी में 91 से अधिक भार में जम्मू के सोमवीर ने पंजाब के अमीर सिंह को शिकस्त देकर जीत अपने नाम की।

फुटबाल में एस्काम, पीजी अगले दौर में

big sports event in jammu

अंतर कालेज फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में एस्काम और पीजी आर्ट्स ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए कांटे की टक्कर में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों ही मुकाबलों में दोनों ओर से शानदार खेल दिखाया गया। लेकिन आखिर में विजेता टीमों के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।

शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से शुक्रवार को विवि मैदान पर करवाए गए मुकाबलों में एस्काम और जीजीएम साइंस कालेज के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले किए। मैच के पांचवें मिनट में एस्काम की ओर से शाहिद शब्बीर ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और मैच के 20वें मिनट में वरुण गुप्ता ने शानदार गोल ठोककर टीम को 2-0 से बढ़त बनाई। एस्काम की रक्षापंक्ति मजबूत होने से साइंस कालेज के खिलाड़ियों को पहले हाफ में कोई सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन दूसरे हाफ में 40वें मिनट में टीम की ओर से पुरजीत को एक सफलता मिली। लेकिन अन्य किसी भी खिलाड़ी के कुछ खास नहीं कर पाने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

दूसरे मुकाबले में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स और पीजी आर्ट्स के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिर में टाई ब्रेकर में पीजी आर्ट्स के खिलाड़ी 5-4 से बाजी मारने में कामयाब रहे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर शुरू से ही दबाव की रणनीति बनाकर खेला। लेकिन निर्धारित समय में 1-1 से दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed