फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Big smuggling attempt failed, 11 smugglers overcome

पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल,11 तस्कर काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Big smuggling attempt failed, 11 smugglers overcome
जम्मू। नेशनल हाइवे पर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीन जगहों पर पशु तस्करी के प्रयास विफल करते हुए 11 तस्करों को दबोच लिया गया और 84 मवेशियों को चंगुल से छुड़ाया गया। जगती, मनवाल और झज्जर कोटली में यह कार्रवाई की गई है। जगती के पास पुलिस ने बुधवार देर रात को कुछ लोगों को पशुओं को ले जाते हुए देखा। जब उन्हें पूछताछ के लिए रोका और पशुओं को ले जाने की अनुमति वाला दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर ही 30 पशुओं को बरामद कर लिया। झज्जर कोटली पुलिस ने सुकेतर के पास नाका लगाकर एक पंजाब नंबर के ट्रक को रोका गया। इस ट्रक से 19 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक के चालक शमशेर सिंह निवासी रसूलपुर काला अमृतसर को पकड़ लिया। मनवाल में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा। जिनके चंगुल से 35 मवेशियों को छुड़ाया गया। आरोपियों में बाबर, मोहम्मद जुनैद, मंजूर, मोहम्मद वसीम,  मोहम्मद अकरम, नजाम दीदन, मोहम्मद सदीक, परवेज अहमद, तारिक और मोहम्मद बशीर शामिल हें। तीनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed