मंदिरों के शहर में बढ़ रहा ये गंदा चलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े घरों के बच्चों को मिलने वाला लाड़-प्यार और खुली आजादी उन्हीं की जान की दुश्मन बनती जा रही है। शहर के होटलों और रिजार्ट में आयोजित होने वाली नाइट पार्टियां और अन्य आयोजनों में बड़े घरों के बच्चे हल्ला कर रहे हैं। पार्टियों में जमकर लड़ाइयां हो रही हैं।
यही नहीं, बड़े होटलों को छोड़ कर छोटे-मोटे होटलों में रेव पार्टियों का चलन शुरू हो गया है, क्योंकि पार्टियों में आला अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के बच्चे शामिल होते हैं तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। करीब दो महीने पहले शकुंतला के पास एक होटल में आयोजित पार्टी में बड़े घरों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
यहां कुछ युवतियों ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद सड़क के बीच आकर युवतियों ने हंगामा किया। इसके बाद यहां गोलियां भी चलीं। इसी तरह क्रिसमिस पार्टी को लेकर शहर के एक होटल में पार्टी आयोजित हुई। इसमें भी बड़े घरों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
पार्टी में युवक पर चाकू से हमला
इस पार्टी में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक अस्पताल में भर्ती हुआ। अभी एक महीना पहले की ही बात है कि नरवाल बाईपास रोड पर स्थित एक होटल में पुलिस के आला अधिकारी के बेटे की बर्थडे पार्टी हुई।
यहां कई अन्य अधिकारियों के कारोबारियों के बच्चों ने हिस्सा लिया। नतीजा एक युवक की मौत हो गई। पहले इसे सड़क हादसा बताया गया। अब इसे हत्या का मामला समझ कर जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार शहर के छोटे-छोटे और आउटर में बनाए गए होटलों में रेब पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। बड़े घरों के बच्चे इसमें शामिल होते हैं। यही नहीं, लेट नाइट तक पार्टी करने का चलन भी बढ़ रहा है, क्योंकि बड़े होटलों में इनको पकड़े जाने का डर रहता है।
इसलिए छोटे-छोटे होटलों का सहारा लिया जाता है। आउटर में होने से देर तक पार्टी करने में आसानी हो जाती है। पार्टियों में इस बात की भी होड़ लगी रहती है कि कौन ज्यादा पैसे उड़ाता है। एक-दूसरे को पैठ दिखाने में होड़ लगी रहती है।
पुलिस इसलिए नहीं करती कार्रवाई
पार्टियों में बड़े घरों और कारोबारियों के बच्चे शामिल होने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस की जानकारी में सब है, क्योंकि पार्टियों के आयोजन होने के साथ ही संबंधित थाने में अधिकारियों और कारोबारियों के फोन चले जाते हैं कि पार्टी आयोजित हो रही है।
ऐसा नहीं है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती। जो लीगल तौर पर आयोजन हैं, उसको मना नहीं किया जा सकता। जहां कहीं कोई विवाद होता है तो पुलिस कार्रवाई करती है। यदि शहर में रेब पार्टियां हो रही हैं तो इस पर कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए एक है।
शकील बेग, डीआईजी, जम्मू