वैष्णों देवी के यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर, पढ़ लें वरना हो सकती है परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में रविवार को बर्फबारी और बारिश के साथ मौसम फिर आफत लेकर आया। घाटी और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में जोरदार बारिश से पारा गिर गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
करीब 2500 छोटे बड़े वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। बर्फबारी और बारिश से पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। हवाई और रेल सेवा प्रभावित है। वहीं माता वैष्णों देवी के मंदिर के लिए कटड़ा-सांझीछत में चापर सेवा बाधित रही।
पत्थरों के गिरने की आशंका से अर्द्धकुंवारी-भवन के नए मार्ग पर एहतियात के तौर पर यात्रा बंद कर दी गई। यात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी ठप रही। जम्मू बस स्टैंड में फंसे यात्रियों ने दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी
घाटी में श्रीनगर के साथ कुपवाड़ा, पहलगाम, काजीगुंड, कोकरनाग, गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में 8 सेंटीमीटर और गुलमर्ग में चार इंच बर्फ गिरी। श्रीनगर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही।
जन कार्यों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने चीफ इंजीनियर आरएंडबी, चीफ इंजीनियर मैकेनिकल डिवीजन,चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई और अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटी में प्रभावित इलाकों में सड़कों से बर्फ क्लीयर करके जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता करवाने के निर्देश दिए।
रामबन के पास कई हिस्सों में भूस्खलन से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसी ही समस्या बनी हुई है। श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 67.7 मिलीमीटर बारिश हुई।
कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
चंडीगढ़ स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट की ओर से सोमवार शाम पांच बजे तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में मध्यम श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। जिला उपायुक्तों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार दोपहर बाद जम्मू में तवी नदी का अचानक जलस्तर काफी बढ़ गया। हालांकि कहीं जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तवी किनारे से लोगों को हटाया। जोरदार बारिश से नदी नाले भी उफान पर रहे।