फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big initiative to begin in jammu and kashmir for Polio Mission

जम्मू-कश्मीर में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए शुरू होगी बड़ी कवायद

Thu, 13 Apr 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Apr 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
big initiative to begin in jammu and kashmir for Polio Mission
पोलियो उन्मूलन अभियान - फोटो : File Photo

रियासत में पल्स पोलियो के खिलाफ इंजेक्शन वैक्सीन से लड़ाई तेज की जाएगी। इसमें अब एक के बजाय 5 साल तक के बच्चों की दो डोज दी जाएंगी। इससे पहले पोलियो निरोधक ड्राप्स के साथ तीसरी डोज के साथ मसल्स में पोलियो निरोधक वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव करते हुए 6 और 14 हफ्ते के बच्चे को मसल्स के बजाय त्वचा में सीधी दो इंजेक्शन की डोज दी जाएंगी। 

विज्ञापन


रियासत में बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू की गई। डिप्टी सीएमओ जम्मू डा. एडी सिंह के अनुसार पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए निर्देशों पर इंजेक्शन वैक्सीन की डोज बढ़ाई गई है। बच्चे को छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं।
विज्ञापन


भारत के पोलियो मुक्त होने के बाद अब आखिर चरण में इंजेक्शन वैक्सीन शरीर में असक्रिय रहने वाले पोलियो वायरल को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर रही हैं। विभाग की ओर से इंजेक्शन वैक्सीन को सफल बनाने के लिए फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में हुई इंजेक्शन से वैक्सीनेशन की शुरूआत

big initiative to begin in jammu and kashmir for Polio Mission
इंजेक्शन से वैक्सीनेशन की शुरूआत - फोटो : डेमो फोटो

सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले कई सौ रुपये सस्ती है। इसमें एक वायल में दस इंजेक्शन डोज निकल जाती रही है। राज्य में वर्ष 2016 में इंजेक्शन की एक डोज को शुरू किया गया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर दो डोज कर दिया गया है। नाईजीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित अन्य कई देशों में अभी भी पोलियो का वायरल सक्रिय है।

जिससे जम्मू-कश्मीर पर खास ध्यान केंद्रित किया जाता है। राज्य में पुंछ स्थित चक्का दा बाग और उड़ी स्थित कमान पोस्ट पर सीमा पार से लोगों की आवाजाही होती है। इसमें बच्चों के साथ अन्य उम्र के लोगों आते हैं। इससे सीमा पार से आने वाले बच्चों की सेहत को गंभीरता से लिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में देश भर में 41 नए पल्स पोलियो के मामले सामने आए थे। इनमें जम्मू का एक मामला शामिल था। हालांकि यह मामला बाहरी राज्य से यहां तक पहुंचा था। बाजीगर बस्ती जम्मू में एक खानाबदोश परिवार से संबंधित बच्चे में पोलियो की शिकायत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed