फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Big gardener left behind in Nainsoo Baisakhi riot

Jammu News: नैनसू बैसाखी दंगल में बराबरी पर छूटी बड़ी माली

विज्ञापन
Big gardener left behind in Nainsoo Baisakhi riot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नैनसू इलाके में आयोजित बैसाखी मेले के समापन पर 35वें वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। नैनसू दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित इस दंगल में 30 के करीब छोटे-बड़े मुकाबले हुए। बड़ी माली का मुकाबला उधमपुर जिला के बसंतगढ़ के पहलवान बिनिया और पंजाब के संदीप पहलवान के बीच हुआ, जो अंत में बराबरी पर छूटा।

दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ दंगल शाम को 7 बजे तक चलता रहा। इसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह राठौर मुख्यातिथि और भाजपा नेता राजकुमार बुच्चा विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने दंगल का शुभारंभ किया। समापन पर मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कहा कि दंगल हमारी प्राचीन सांकृतिक विरासत है। अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेना चाहिए। इससे युवाओं में स्वयं को फिट और मजबूत रखने की भावना बढ़ती है। आधुनिक समय में आज जहां शहर का युवा वर्ग मोबाइल, टीवी और इंडोर खेलों में उलझा रहता है वहीं ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक कुश्ती आज भी युवाओं का सबसे पसंदीदा खेल है। यह ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन का बड़ा साधन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed