{"_id":"58944aa04f1c1b9c35e8117f","slug":"big-conspiracy-of-terrorism-distroyed-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में नाकाम हुई आतंक की बड़ी साजिश, सुरक्षाबलों ने ऐसे तोड़े आतंक के मंसूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में नाकाम हुई आतंक की बड़ी साजिश, सुरक्षाबलों ने ऐसे तोड़े आतंक के मंसूबे
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवानों ने बड़ी साजिश को नाकाम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आज सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। जानकारी के मुताबिक मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने एसओजी की मदद से आतंकियों के एक ठिकाने को तबाह कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को गांदरबल जिले के गुंड इलाके में आतंकी ठिकाना होने के इनपुट मिले थे जिसके बाद सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान जवानों ने एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान जवानों ने इस आतंकी ठिकाने से एक आईईडी समेत एके-47 की दो मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले सेना द्वारा कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में भी आज सुबह सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन