{"_id":"d9b42375a3649bd0e7da9adb99656633","slug":"big-changes-in-jammu-kashmir-police-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में पुलिस में व्यापक फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में पुलिस में व्यापक फेरबदल
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई कैबिनेट बैठक में कई उच्च पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया।
विज्ञापन
आईजीपी ट्रैफिक जेपी सिंह को गृह विभाग में कमिश्नर (सिविल मिलेट्री लायजन) के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात आईजी अरुण कुमार चौधरी को जेएंडके पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का एमडी तैनात किया गया है। जबकि इस पद पर तैनात एडीजीपी दिलबाग सिंह को अगली तैनाती का इंतजार करना होगा।
पुलिस हेडक्वार्टर में तैनाती का इंतजार कर रहे डीआईजी विप्लव कुमार को डीआईजी ट्रैफिक (जम्मू) बनाया गया है। डीआईजी (जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज) अशकूर वानी के पास ट्रैफिक का अतिरिक्त पद था।
विज्ञापन
विप्लव कुमार अगले आदेश तक इंचार्ज आईजी ट्रैफिक का पद भी संभालेंगे। नई दिल्ली में एसएसपी सीआईडी के पद पर तैनात सुनील दत्त को आर्म्ड पुलिस (चौथी बटालियन) के कमांडेंट पद पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीआईडी सेल में ही तैनात एडिशनल एसपी पूरण चंद किलम अगले आदेश तक एसएसपी के पद को भी संभालेंगे। एआईजी (वेलफेयर, पुलिस हेडक्वाटर्र) राजेश्वर सिंह को राजोरी का नया एसएसपी मनोनीत किया गया है।
इस पद पर तैनात डा. मोहम्मद हसीब मुगल को अगली तैनाती के लिए अभी इंतजार करना होगा। एसएसजी के एसपी संदीप वजीर को किश्तवाड़ का एसएसपी बनाया गया है।
जबकि इस पद पर तैनात युगल कुमार को कमांडेंट आईआरपी (17वी बटालियन) के रिक्त पद पर भेजा गया है। एसएसपी बारामुला सुहेल मुनव्वर को एसएसपी (पीसीआर श्रीनगर) स्थानांतरित किया गया है, जबकि इस पद पर तैनात एसएसपी इम्तियाज हुसैन मीर को अगले आदेश का इंतजार करना होगा।